टीम एबीएन, धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आवासीय कार्यालय चिटाही पहुंचकर झारखण्ड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
विधायक जी को एक ज्ञापन सौंप झारखण्ड राज्य के डिग्री कॉलेजों के इंटर प्रभागों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों के सेवा नियमितीकरण एवं वैकल्पिक व्यवस्था होने तक इंटर कॉलेजों में नामांकन, अध्यापन एवं शिक्षक कर्मचारियों की सेवा विस्तार जारी रखने की मांग से अवगत कराया।
साथ ही दो दिनों पूर्व विधायक ने शिक्षा सचिव से कतरास कॉलेज में बीएड एवं वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई एवं इंटरमीडिएट की पढाई जारी रखने की बात को लेकर आभार जताया। इस ज्ञापन को माननीय विधायक जी ने विधानसभा में उठाने की बात कही।