- रेलवे लोहरदगा स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया : सुदर्शन भगत
- दो नये प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज का सुदर्शन भगत और धीरज साहू ने किया लोकार्पण
- रांची- वाराणसी ट्रेन लोहरदगा होकर लखनऊ तक चलेगी
- रांची-जयपुर रांची मुंबई ट्रेनों को भी लोहरदगा होकर चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया
- लोहरदगा रेलवे स्टेशन में एलीवेटर और लिफ्ट भी लगेगा
- रांची- चोपन एक्सप्रेस में कोच बढ़ाया गया, रांची- सासाराम एक्सप्रेस में भी कोच बढाए जाएंगे
- रांची लोहरदगा के बीच तमाम स्टेशनों के प्लेटफार्म को बड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर जारी
- लोहरदगा का रेल इतिहास 112 साल से भी है अधिक पुराना
- लोहरदगा को टूरिस्ट स्टेशन के रूप में किया जायेगा विकसित
- लोहरदगा को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का करेंगे प्रयास: धीरज साहू
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा रेलवे स्टेशन को भारत सरकार ने अमृत भारत योजना में शामिल कर लिया है। इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। यहां शीघ्र अति शीघ्र राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगा। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री- सह- लोहरदगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत ने कही।
वह शनिवार शाम को लोहरदगा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के साथ प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तार और प्लेटफार्म नंबर एक से दो और तीन में जाने के लिए बने नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के बाद स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और रांची रेल मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता समेत रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि लोहरदगा में अब राजधानी एक्सप्रेस समेत सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्टेशन के और विस्तार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म तीन के दक्षिणी हिस्से में भी यात्रियों के उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप कुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक है। लोहरदगा का रेल कनेक्टिविटी का इतिहास 112 साल से अधिक पुराना है। लोहरदगा में 1911 में नैरो गेज ट्रेन आया था। 2005 में इसे रांची- लोहरदगा बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया। 2018 में इसे टोरी तक विस्तार दिया गया।
फिलहाल इस लाइन में रांची- चोपन, रांची- सासाराम और लोहरदगा- रांची मेमो ट्रेन के साथ राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन तीन दिन हो रहा है। अब राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव लोहरदगा में किसी दिन भी शुरू हो जाएगा। इसका प्रस्ताव रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। सिर्फ आदेश की प्रतीक्षा है।
डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा से होकर कई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव रांची डीआरएम ऑफिस से रेल मंत्रालय को भेजा गया है। इसमें रांची वाराणसी ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देकर चलाने की योजना है। इसके अलावा रांची जयपुर ट्रेन को लोहरदगा होकर चलाया जायेगा।
रांची- मुंबई ट्रेन भी लोहरदगा होकर चलेगी। स्टेशन में सुविधाओं को बढ़ाया गया है। अब लोहरदगा में कोई भी सुपरफास्ट ट्रेन रुक सकती है। इसके प्लेटफार्म को 580 मीटर तक बढ़ा दिया गया है। तकनीकी दृष्टिकोण से रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। चोपन एक्सप्रेस में कोच बढ़ा दिया गया है, जबकि रांची सासाराम में कुछ बढ़ाये जायेंगे
लोहरदगा-रांची मेमो ट्रेन में चाय और कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए लोहरदगा- रांची स्टेशन के बीच तमाम स्टेशनों के प्लेटफार्म को 360 मीटर का किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा होगा।
लोहरदगा रेलवे स्टेशन को पर्यटक रेलवे स्टेशन घोषित कर इसका विकास किया जाएगा। लोहरदगा रेलवे स्टेशन में शीघ्र एलिवेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे। यहां सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। वीआईपी लांच बनाया जा रहा है। अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।
डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह निर्देश दिया है कि विकास के दृष्टिकोण से जो रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है। अब तक सुविधाओं से वंचित है। वहां प्राथमिकता के साथ विकास किया जाये। आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाये।
मौके पर अन्य लोगों के अलावा रेलवे रांची रेल मंडल के डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर पवन कुमार, सीनियर डीसीएम सह- सीपीआरओ निशांत कुमार, रेलवे डीपीआरओ ऑफिस के चंदन सिंह समेत दर्जनभर अधिकारी मौजूद थे। मौके पर लोहरदगा के गणमान्य नागरिक और रेलवे से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
लोहरदगा से राउरकेला के बीच सीधी ट्रेन के लिए हूं प्रयासरत : सांसद
टीम एबीएन, लोहरदगा। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि मैं बार-बार किसानों की चिंता करते हुए उनकी खाद्यान्न कैसे सही बाजार में उपलब्ध है उसकी लेकर मैं चिंता कर रहा हूं। हमारे जिले के नजदीक सब्जी मंडी राउरकेला है। इसके लिए मैं प्रयासरत हूं, कि यहां से सीधे राउरकेला के लिए एक गाड़ी उपलब्ध हो जाये। विगत नौ वर्षों में जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय के द्वारा कार्य हुए हैं। वह बहुत ही सराहनीय है।
बहुत सारे बदलाव प्रत्यक्ष रूप से देखे जा सकते हैं। लोहरदगा स्टेशन धीरे-धीरे सुविधा युक्त बना है। मेरा प्रयास रहा है, मैं लगातार रेल प्रबंधक से बात करता रहा हूं। यात्रियों के लिए कैसे सफर आसान हो जिले के लोग कैसे लाभान्वित हो।आने वाले दिनों में और भी गाड़ियां इस रूट से चलेगी। इसके लिए प्रयासरत हूं।लोहरदगा स्टेशन पर छोटी-छोटी विषयों को लेकर मैं बात करता रहा हूं।
इससे आज बहुत सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विशेष का लोहरदगा स्टेशन पर लाइट गार्डन भवन सीसीटीवी कैमरे बैठने की सुविधा पंखे आदि सुदृढ़ हैं। इसी प्रकार में आगे भी जनता की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजकिशोर महतो, सूरजमोहन साहू, बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, पशुपति नाथ पारस, जगनंदन पौराणिक, अनगल उरांव, अजय पंकज, ओम गुप्ता, अमरेश भारती, लखन उरांव, नवीन कुमार साहू, राजेश महतो, संजय बर्मन, अनुप वर्मा, रोहित साहू, बाल्मीकि कुमार, मिथुन तमेड़ा, सजल कुमार, रजनीश सिंह, चंदन गोयल, मंगल गोप, बृजनंदन यादव, सच्चिदानंद चौधरी, अशोक यादव, सुखैर भगत सहित अन्य शामिल थे।