टीम एबीएन, रांची। दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों के लिए रिम्स में 20 बेड का ट्रॉमा विंग सोमवार से शुरू हो जायेगा। इसे ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल्ले पर स्थापित किया गया है। यहां ऑपरेशन थियेटर भी है, ताकि जरूरत पड़ने पर घायल मरीजों की तत्काल सर्जरी की जा सके।
ट्रॉमा विंग के लिए डॉक्टरों की अलग टीम बनायी गयी है, जिसमें हड्डी, न्यूरो सर्जरी, सर्जरी और क्रिटिकल केयर विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। इसे रिस्पांस टीम के नाम से जाना जायेगा।
रिम्स निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल ट्रॉमा विंग में कुछ गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, लेकिन सोमवार से सभी 20 बेड का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। कुछ मरीज को भर्ती कर यह देखा जा रहा है कि क्या-क्या समस्या आ सकती है।