Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तालाब में नहाने गये बच्चे की डूबने की आशंका, खोजबीन जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तालाब में नहाने गये बच्चे की डूबने की आशंका, खोजबीन जारी
विज्ञापन

पुलिस कर रही है तलाश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। शहर में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक बच्चे की डूबने की आशंका परिजनों और लोगों के द्वारा की गयी। देखते ही देखते तालाब के पास भीड़ जमा हो गयी और पुलिस की मदद से उसकी तलाश शुरू हो गया। लेकिन लगभग 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। 

शहर में आठ वर्षीय बच्चा यश के तालाब में डूबने की खबर पर परिजन परेशान हैं। ये मामला चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के स्टेशन शिव मंदिर इलाके का है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रेम नगर पहाड़ी कॉलोनी के तीन बच्चे तालाब में नहाने के लिए गये थे। उनमें से एक बच्चा यश के डूबने की आशंका पर स्थानीय लोग उसकी खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन अब तक तालाब से बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है।

इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना देने के बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस की टीम छानबीन में जुटी हुई है। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चा इधर-उधर भागता दिख रहा है लेकिन तालाब में डूबने की तस्वीर नहीं दिखाई दे रही है।

यश के एक साथी का कहना है कि वो उनके साथ था फिर वो दूसरे किनारे पर चला गया और वो लोग उसके दूसरी छोर पर नहाने लग गये, उसके बाद वो कहीं नजर नहीं आया। इस घटना को लेकर आम लोगों में भी आक्रोश है, उनका कहना था कि गरीब का बच्चा डूबा है तो कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है। 

इधर बच्चे को मां का हाल बेहाल हो चुका है। इस दौरान स्थानीय प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्या नीतू सिंह, मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, उप मुखिया रविंद्र यादव समेत काफी संख्या में लोग तालाब के किनारे डेरा जमाये हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,627