केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- नयी शिक्षा नीति वरदान
टीम एबीएन, रांची। श्योर सक्सेस ने अपने 27 वर्ष की उपलब्धियों का सफर व 34 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के सपनों को पूरा करते हुए 28वां वार्षिकोत्सव सर्कुलर रोड, लालपुर स्थित संस्थान में मनाया। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर भक्ति वंदना के साथ की गयी।
मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी को देश की नयी शिक्षा नीति है। उसपर माननीय प्रधानमंत्री ने कार्य करने पर बल दिया है। देश की एकता और अखंडता के लिए भारतीय भाषाओं का संरक्षण और संवर्धन महत्वपूर्ण है।
साथ ही हमारी युवा पीढ़ी को अपने स्वयं की विविध भाषाई पृष्ठभूमि को पहचानते हुए इस बहुभाषी दुनिया में सही रास्ता चुनने के कौशल सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की और इस बात का उल्लेख किया कि भारतीय समाज में गुरुओं को अत्यधिक सम्मान दिया जाता है।
संस्थान के निदेशक सुनील जयसवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान में आने के लिए आभार जताया। निदेशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगियों को अनुशासित और दृढ़ निश्चयपूर्वक अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का परामर्श दिया।
उन्होंने कहा कि वे निरंतर और अधिक आत्मविश्वासपूर्वक प्रतियोगियों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही निदेशक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग जिन्होंने अपने अमूल्य सहयोग के माध्यम से संस्थान श्योर सक्सेस सेंटर को बहुत महत्व दिया है।
हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे पास संस्थान के प्रति विश्वास रखने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के संयोजन और हमारे संस्थान की मूल्य प्रणाली का सबसे अच्छा उदाहरण है।
निदेशक ने संस्थान के सफल छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित पुस्तकों जैसे रिजुनिंग (तर्कशक्ति) तथा पॉलिटी (भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था) इत्यादि का विमोचन किया गया। संस्थान द्वारा नए प्रतियोगी छात्र एवं छात्राओं के लिए (जो संस्थान के बेहतर मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहते हैं) नया बैच दिनांक 07 जुलाई और 7 व 4 अगस्त को शुरू किया जा रहा है, जिसमें छात्रों को शून्य स्तर से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा।
जिसमें बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, जेएसएसी (झारखंड से संबंधित परीक्षा), शिक्षक पात्रता परीक्षा, मैनेजमेंट (कैट, जैट, मैट) आदि की तैयारी के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षओं की तैयारी, कंप्यूटर कोर्स व टाइपिंग कोर्स इत्यादि के लिए नया बैच शुरू किया जा रहा है।