जल ही जीवन है : सोहनी लड्डा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व अध्यक्षयों के सम्मान मे आठ दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द मेवाड़ के सम्मान मे और जन सेवा से संबंधित कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.03 पर स्थायी अमृत धारा के तहत वाटर कूलर का अनावरण सोहनी देवी लड्डा ने फीता कट कर एवं प्रदीप हिसारिया ने नारियल पधारकर इसका शुभारंभ किया।
वाटर कूलर हिसारिया परिवार के सौजन्य से प्रेरणा शाखा को उपलब्ध कराया गया। मौके पर सोहनी देवी लड्डा ने कहा कि जल ही जीवन हैं और यह वाटर कूलर जनमानस को ठंडा और शुद्ध जल उपलब्ध कराएगा। मौके पर सहायक मंडल अभियंता गझंडी उमाकांत प्रजापति ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्र सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा हैं।
प्रेरणा शाखा का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। वहीं स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार सीटीआई अरविंद कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने कहा कि जल ही जीवन हैं और ये वाटर कूलर यात्रियों के साथ साथ रेलवे कर्मियों कि प्यास बुझाएगा और 24 घंटा यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।
प्रेरणा शाखा का यह प्रयास मानवसेवा के लिए उपयोगी साबित होगा। प्रेरणा शाखा कि अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने कहा कि सेवा कार्य ही प्रेरणा शाखा का प्रथम उद्देश्य हैं। राष्ट्रीय प्रकल्प अमृतधारा योजना के तहत ये तीसरा वाटर कूलर शुरू किया गया हैं। सचिव सारिका लड्डा ने कहा कि मंच चार उद्देश्यों पर कार्य कर रहा हैं।
इसमें अमृतधारा के तहत पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम पैर मुहैया कराने के अलावा रक्त संग्रह, कन्या भ्रूण संरक्षण, पौधारोपण, गौ आहार जैसे कार्यक्रम चला रही हैं। मायूम के संयोजक अरविन्द चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य पनशाला (पेयजल), पाठशाला एवं गौशाला के प्रति कार्य करना मुख्य उद्देश्य हैं और पूरे राष्ट्र मे इसके प्रति युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के तहत कार्य कर रही है।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष संदीप हिसारिया, सेवा भारती के सचिव आलोक कुमार सिन्हा, संजय लड्डा, संतोष लड्डा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, निशा केड़िया, पूनम टिबड़ेबाल, रश्मि केड़िया, मिनी हिसारिया, नीतू अग्रवाल, पूनम हिसारिया, संतोष हिसारिया, अंजू लड्डा, डॉ कोमल लड्डा के अलावा कई रेलकर्मी उपस्थित थे।