Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कारोबारी से पांच लाख रंगदारी मांगने वाला पूर्व एरिया कमांडर गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कारोबारी से पांच लाख रंगदारी मांगने वाला पूर्व एरिया कमांडर गिरफ्तार
विज्ञापन
  • पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को पुलिस ने दबोचा

टीम एबीएन, रांची। पुलिस ने व्यवसायी से नसीम अहमद से रंगदारी मांगने के मामले में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम मो अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु है और वह खूंटी जिले के लियाकत अली लेन का रहने वाला है। 

मामले का खुलासा करते हुए रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर नसीम अहमद को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर मो अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु नेधमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दिया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांके थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम ने मोबाइल नंबर की जांच की। टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी अजीम को खूंटी से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किये गये फोन भी बरामद किया है। 

आरोपी पर खूंटी समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक रंगदारी व आर्मस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस की दबिश के कारण कई नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस से कब्जे में आ रहे हैं। नक्सलियों पर लगातार नकेस कसी जा करही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,918