टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र के मोक्तमा गांव की महिला एंव उसके एक बच्चे की मौत कुएं में डूबने से हो गयी। मायके वालों ने हत्या कर दोनो शव को कुएं डाल देने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार रात की है।
सूचना पाकर शुक्रवार को इचाक पुलिस पहुंची। मां बेटे का शव को कुएं से निकालकर अंत्य परीक्षण उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मृतका के मायके वालों ने महिला एवं बच्चे को हत्या करने का आरोप उसके पति एवं ससुराल वालों पर लगाया है।