Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत से एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत से एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
विज्ञापन
  • ग्रामीण क्षेत्र के विकास में किए जा रहे कार्यों से कराया अवगत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, कृषि आदि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन हेतु एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत सहयोग करें। 

इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में भी संस्थान योगदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक राज्य में पशुपालकों को नुकसान से राहत देने निमित्त पशु बीमा पर बेहतर कार्य योजना बनायें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा ऋण मुहैया कराना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड (ईस्ट) संदीप कुमार, सकर्ल हेड झारखंड कुमार अभिषेक, क्लस्टर हेड रांची धर्मेंद्र कुमार, स्टेट हेड गवर्नमेंट बिजनेस संतोष सिंह एवं शाखा प्रबंधक सुदीप्त भट्टाचार्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,442