टीम एबीएन, रांची। त्योहारों का मौसम सावन में डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (डीडब्ल्यूए) 14-15 जुलाई 2023 (शुक्रवार/शनिवार) को आईएमए भवन, करमटोली चौक, मोराबादी में द्वयदिवसीय डीडब्ल्यूए मेला 2023 का बड़े स्तर पर आयोजन किया है।
आज मेले का उद्घाटन हमारी संरक्षिका आदरणीया डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), आदरणीय डॉ अजय सिंह (राष्ट्रीय आईएमए पूर्व उपाध्यक्ष, विकास भारती के अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य आईएमए को-ऑर्डिनेटर) तथा रांची आईएमए के अध्यक्ष डॉ काजल चौधरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
आज मेला में आये भीड़ को देखते हुए डीडब्ल्यूए मेला 2023 की सफल होने की उम्मीद से सदस्याएं उत्साहित हैं। पिछले मेले की आय को पीएम राहत कोष में एक चेक के माध्यम से भेजा गया था। इसे केंद्रीय जनजातीय एवं कल्याण मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा को सौंपा गया था। डीडब्ल्यूए को इससे भी बेहतर कामयाबी दुहराने की उम्मीद है।
सारे स्टॉल खचाखच लोगों से भरे थे। गारमेंट्स, फ्यूजन वियर, एथनिक वियर, हैंडीक्राफ्ट्स, मधुबनी पेंटिंग, सामान जैसे बैग, स्कार्फ और स्टोल, जूते, घर के सामान, अचार पापड़, सौंदर्य- स्नान उत्पाद, इनडोर -आउटडोर पौधों से संबंधित सामान... काफी सारी वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है।
एकल और कोशिश जैसे गैर सरकारी संगठन भी बिक्री के लिए मसाला, तेल, दीये, कार्ड और गिफ्ट बैग जैसे अपने उत्पाद की खूब बिक्री हो रही है। एक फूड-कोर्ट की व्यवस्था की गयी है जहां लोग कूपन खरीद कर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।
डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की संस्थापिका झूमा सरकार की दूरदर्शिता हमेशा एक नये सोच को जन्म देती है। डीडब्ल्यूए एक पंजीकृत एनजीओ है जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी।
चेयरपर्सन विनीता शरण अहर्निश संस्था के लिए समर्पित विकास में सराहनीय योगदान देती हैं। डीडब्ल्यूए सदस्यों का निकाय, जिसमें डॉक्टरों की पत्नियां और महिला डॉक्टर्स भी शामिल हैं। शहरी और ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के लिए यह संस्था लगातार काम कर रहा है।
डीडब्ल्यूए 2023 की वर्तमान टीम जिसमें सीमा माहेश्वरी (अध्यक्ष), मधु गुप्ता (सचिव), अमृता वैद्य (कोषाध्यक्ष), रिंकू चौधरी, अंजू सिंह, पल्लवी शरण हैं। डीडब्ल्यूए मेला 2023 की पूरी टीम सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मेले के आय से जरूरतमंदों की सहायता की जायेगी।
डीडब्ल्यूए रांची के समस्त नागरिकों से अनुरोध करता है कि आज की तरह कल भी समापन के दिन ज्यादा संख्या में अपने परिजनों, सखी सहेलियों के संग आयें और डीडब्ल्यूए मेला 2023 को सफल बनायें और परिसर का आनंद उठायें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।