टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल, चुटिया, रांची के विद्यार्थियों ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।