- रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मैच
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को दुसरा सेमीफाइनल मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्पोर्टिग यूनियन और टीम ब्लॉक के बीच खेला गया। स्पोर्टिंग यूनियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन ने 25 ओवर में 240 रन बनाये। जिसमे सर्वाधिक 68 रन विभू लोहानी और विकास सिंह ने 43 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए टीम ब्लॉक की ओर से करण सिंह ने तीन तथा संदीप, संगम और शुभम ने एक एक विकेट लिये।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम ब्लॉक ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जिसमें सर्वाधिक 71 रन निलेश कुमार तथा संगम चौहान और संदीप चौहान ने 15-15 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट अभिराज गौतम ने लिया। मैच में अंपायर के रूप में बसंत सिंह एवं विशाल कुमार एवं स्कोरर रोहित भारती थे।
मैन आफ द मैच अच्छे प्रदर्शन के लिए विभू लोहानी को केडीसीए पदाधिकारी विवेकानंद चौधरी ने दिया। मौके पर सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, आलोक पांडेय, सुमन कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, रोहित कुमार, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।