टीम एबीएन, रांची। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) इस साल अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर आइसीएआइ की डायरेक्ट टैक्स कमेटी द्वारा पूरे देश में अपनी शाखाओं के माध्यम से 13 और 14 जुलाई को दो दिवसीय टैक्स क्लिनिक सहायता केंद्र लगाया जा रहा है।
रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने कहा कि रांची में डॉ मुक्ति शरण लेन स्थित आइसीएआइ भवन में प्रत्यक्ष कर विशेषज्ञ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक रहेंगे। वह करदाताओं की समस्याओं का निदान करने के साथ-साथ छोटे करदाताओं का टैक्स रिटर्न भी दाखिल करेंगे। इस टैक्स क्लिनिक में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर इसका लाभ उठायें।