Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : विभिन्न घटनाओं में बच्चा समेत छह की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : विभिन्न घटनाओं में बच्चा समेत छह की मौत
विज्ञापन

परिजनों में शोक की लहर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों में एक बच्चा भी है। इन सभी मौतों से परिजनों में शोक है। 

कुआं में डूबने से दो धान कूटने से एक, जहर खाने से एक मौत हुई है। जबकि गुमला के एक युवक की हरियाणा में मौत हो गयी। उसका शव कमरे से मिला है। गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित एमएलए रोड पीपल चौक निवासी द्वारिका साय की पत्नी रिंकी देवी (38) का धान कूटने की मशीन से कटकर मौत हो गयी। 

जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी पीएलभी की नौकरी करती है। बुधवार की शाम को वह अपने काम करके घर लौटी थी। उसी क्रम में उसका दुपट्टा धान कूटने वाली मशीन में फंस गया। जिसके बाद धान मशीन की चपेट में आ गयी और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लग गया। 

जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुमला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को गुमला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में रिंकी देवी की मौत हो गयी। 

वहीं, फसिया पंचायत के पोढ़ाटोली निवासी अमित उरांव का चार वर्षीय पुत्र मोहित उरांव की मौत कुआं में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार मोहित अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर पर खेल रहा था। इसी क्रम में बच्चा कुआं में डूब गया। 

जिसकी सूचना पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे कुआं से निकाल कर गुमला सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रायडीह थाना के नवागढ़ भंडारटोली निवासी दिलीप लकड़ा (50) की रात दो बजे इलाज के क्रम में मौत हो गयी। 

पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में दिलीप घर पर अकेला था। उसकी पत्नी काम करने खेत गयी थी। बच्चे सभी स्कूल गये हुए थे। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी कुछ बीमारी से परेशान था। 

उन्होंने आशंका प्रकट किया कि उसी बीमारी कारण से परेशान होकर दिलीप ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे वह गंभीर हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 109,658