Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : विश्व जनसंख्या दिवस पर भंडरा में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : विश्व जनसंख्या दिवस पर भंडरा में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को परिवार स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में लगाया गया। इसका उद्घाटन  जिप अध्यक्ष रीना कुमारी, जिप सदस्य राजमुनि उरांव, मुखिया इंद्रदेव ऊराव, परमेश्वर महली ने किया।

मेला को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है परिवार कल्याण नियोजन कार्यक्रम की सफलता है। 

यह प्रचार-प्रसार पर ही निर्भर करता है। अधिकतर लोग परिवार नियोजन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अनभिज्ञ हैं। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना स्वास्थ्य कर्मियों का प्रमुख दायित्व है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना आज समाज के सभी लोगों का दायित्व है। 

मौके पर डॉ आकाश कुमार ने बताया कि 26 जून से ही इस कार्यक्रम का सर्वेक्षण चल रहा है। यह कार्यक्रम 21 जुलाई तक चलेगा। जिसमें दंपति सर्वे का काम हुआ है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में 23 जुलाई को मशीन से बंध्याकरण कैंप का आयोजन किया गया है। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मेरी बेक, साजिद अंसारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहीया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 110,929