Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : बीडीओ ने बीएलओ के साथ बनायी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : बीडीओ ने बीएलओ के साथ बनायी रणनीति
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में 11 जुलाई को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित लोगों को वोटर आइडी कार्ड बनाने और पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 पर विस्तृत चर्चा की गयी। 

नये बीएलओ एप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने प्रखंड के सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर निर्वाचन से संबंधित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। प्रखंड अध्यक्ष को वोटर आईडी कार्ड बनाने संबंधित प्रावधानों से अवगत कराया गया। 

बैठक में सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, जीपीएस रऊफ अंसारी, बीईईओ जयनाथ महतो, महेश प्रसाद के अलावे सभी बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,182