Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्कूल से गायब बच्चे तालाब में डूबे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्कूल से गायब बच्चे तालाब में डूबे
विज्ञापन
  • झारखंड में नहाते समय तालाब में डूबे दो स्कूली छात्र
  • क्लास टीचरों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण 

टीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटी। दरअसल, जिले के मेदिनीनगर में दो स्कूली बच्चे तालाब में डूब गये। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त दोनों बच्चे जलाशय में नहा रहे थे। 

बच्चे दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे थे  

मृतकों की पहचान 11 वर्षीय पीयूष कुमार और 12 वर्षीय सुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। ये बच्चे दो अलग-अलग मिडिल स्कूलों में पढ़ रहे थे और दोस्त थे। छतरपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने कहा कि दोनों ने राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर पिपरा पुलिस थाना क्षेत्र के गदाई बांध में नहाने के लिए क्लास बंक की थी। 

ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की 

नहाते समय दोनों डूब गये और बाद में ग्रामीणों ने उनके शवों को बरामद किया और उन्हें एक स्कूल में रखा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की क्योंकि घटना स्कूल के समय के दौरान हुई थी।  एसडीपीओ ने कहा कि ग्रामीणों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के लिए मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,563