Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : पॉकेट खर्च और नशा ने बना दिया चोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : पॉकेट खर्च और नशा ने बना दिया चोर
विज्ञापन
  • पॉकेट खर्च और नशे के लिए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवक गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि सभी की उम्र 19-20 वर्ष के आसपास है। ये पॉकेट खर्च और नशे के लिए बाइक चोर बन गये थे। इनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गयी है। 

गिरफ्तार युवकों ने अपने आठ सहयोगियों के भी नाम बताये हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बाइक चोरी कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले 13 सदस्यीय गिरोह के पांच सदस्य नगर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के डंगालपाड़ा इलाके से एक और शिकारीपाड़ा से चोरी की तीन बाइक बरामद किया है। 

पुलिस ने गिरफ्त में आये पांचों युवकों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार मानस दास और विक्रांत कुमार उर्फ राहुल शहर के डंगालपाड़ा, अकरम खान, प्रह्लाद मल्लाह और राजकुमार मल्लाह शहर के खिजुरिया इलाके का रहने वाला है। 

मानस पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। बाकी अन्य का भी आपराधिक रिकार्ड है। जबकि गिरोह के फरार आठ सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि जिले में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। एसपी ने चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक टीम तैयार की। सबसे पहले डंगालपाड़ा इलाके के शिव मंदिर के समीप रहने वाले मानस दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके घर से एक बाइक बरामद हुई। आरोपित बाइक का कागज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि बाइक को साथियों के साथ मिलकर एक माह पहले एसबीआई के सामने से उड़ाई थी। उसकी निशानदेही पर शिकारीपाड़ा के सोनाढाब गांव निवासी इरफान अंसारी के घर दबिश डाली। 

इरफान के घर से चोरी की दो बाइक मिली, लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगा। इसके बाद इसी गांव के मुर्शीद अंसारी के यहां दबिश देकर एक और बाइक को बरामद की गयी। जानकारी के मुताबिक ऐश मौज के लिए पैसों की चाह और नशे के लिए ये लोग गिरोह बनाकर काम करते थे। चोरी की बाइक को सस्ते में बेचकर पैसा बांट लिया करते थे। पुलिस को और भी सुराग हाथ लगे हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,465