- दो फुटबॉल क्लब बनाकर खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का हुआ वितरण
- सुदूरवर्ती क्षेत्र में हेल्थ कैंप लगाने का ग्रामीणों ने किया स्वागत
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के पेशरार प्रखंड मुख्यालय पंचायत के सुदूरवर्ती वर्णन चली और पहाड़ी गांव बोन्डोबार में भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें रांची से आए डॉक्टरों ने 153 जनजातीय समाज के महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों का इलाज किया गया। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सलाह दिया गया। बरसात में स्वच्छता को लेकर एहतियातन उपाय करने को कहा।
पेशरार प्रखंड के बोंडोबार बाक्साइट माइंस में स्वास्थ्य शिविर लगाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हेल्थ शिविर लगाया गया। इसके लिए हम सभी आभारी हैं।
इस शिविर मे चिकित्सक सहित अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में बोंडोबार ग्राम के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उनके बीच दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।इस शिविर में कंपनी के सभी अधिकारीगण मौजूद थे।इस शिविर का आयोजन सीएसआर के तहत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य माइंस के समीपवर्ती बंडोबार ग्राम के लोगों के स्वास्थ्य पर केंद्रित करना था। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है।
मौके पर भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बंडोबार ग्राम के युवाओं को खेल के प्रति जागरूकता और मनोरंजन के लिए दो बीजेइएम फुटबॉल क्लब का गठन किया गया। दो फुटबॉल टीम के बीच फुटबॉल, जर्सी एवं फुटबॉल बूट - मोज़ा और अन्य जरुरी सामग्री का वितरण किया गया।