टीम एबीएन, रांची। रांची यूनिवर्सिटी के वीसी अजीत कुमार सिन्हा ने आंदोलन कर रहे शिक्षकेतर कर्मियों को आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैंने तकनीकी शिक्षा विभाग से 15 शिक्षकतर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का अनुमोदन कर दिया है।
इसकी सूचना विभाग ने विश्वविद्यालय को दे दी है। शेष लंबित मामलों में भी जल्द ही 13 जुलाई तक उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से अनुमोदन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने आंदोलन कर रहे हैं कर्मियों से छात्र हित में वापस आने की अपील की है।