Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता : शालिनी गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
कोडरमा। कोडरमा प्रखंड के छबतरबर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा आम लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में जाति, आवासीय प्रमाण पत्र जैसे मुददें छाये हुए है। कई लोगों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी, पशुपालन, राशन आदि के फॉर्म भरकर प्रशासन को सौंपा। कार्यक्रम में कंबल और धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया। शिविरों में प्रखंड कोदाधिकारियों के द्वारा ई श्रम कार्ड का रजिस्टेशन भी किया गया। वहीं मतदामा सूची में 18 वर्ष के उपर का नाम जोड़ने एवं पशुपालन विभाग के द्वारा बकरी पालन, सुअर पालन तथा धान का रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रधान शालिनी गुप्ता के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी नीलम सोरेन, बीडीओ रेशमा डुंगडुंग, सीओ अनिल कुमार, मुखिया मलवा देवी, बीटीएम संतोष कुमार, मो. अनाफ उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा समाज के अंतिम पायदान के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें लाभुक योजनाओं का लाभ लें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,731