टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के चन्दवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस पावर प्लांट के पास फोर लाइन सड़क से दूर खेत में एक इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली है।वहीं इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।खबर लिखे जाने तक मृतकों एवं घायलों की पहचान कर ली गयी है।मृतक तनवीर उम्र 26 पंजाब व जमशेद उम्र 31 हरियाणा का बताया जा रहा है।
वहीं घायल संजय कुमार, सुन्दर यादव मदन यादव कोडरमा के जयनगर प्रखंड के खेडोबार व जसप्रीत सिंह पंजाब का है। सभी ईनोवा से कहीं जा रहे थे। मृतक एआरवी जेडीएन एस कंपनी बांझेडीह में सुपरवाइजर के पोस्ट पर कार्यरत था।
कार कैसे और कब दुर्घटनाग्रस्त हुई, किसी को नहीं पता
स्थानीय लोगों के अनुसार, फोर लाइन सड़क से दूर खेत में इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी हुई थी। घटना कब और कैसे हुई है इसका पता किसी को नहीं है। क्योंकि जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त कार मिली है, वह जगह फोर लाइन सड़क से काफी दूर है और काफी घनी झाड़ियों से घिरा हुआ है।
जब स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी थे।