Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रितेश अहीर बने प्रधानमंत्री और सतीश कच्छप उप प्रधानमंत्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रितेश अहीर बने प्रधानमंत्री और सतीश कच्छप उप प्रधानमंत्री
विज्ञापन

प्रकाश उवि हुलहुंदू में बाल संसद का गठन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 जुलाई को प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहूंदू में बाल संसद का गठन फादर रोशन तिरु व शिक्षक प्रतिनिधि विजय किशोर टोप्पो की अगुवाई में किया गया। प्रधानमंत्री के रूप में रितेश अहीर को भारी बहुमत से चुना गया। 

वहीं उप प्रधानमंत्री के रूप में सतीश कच्छप को चुना गया। खेल मंत्री- रमेश खोया और रिकी लोहरा, सांस्कृतिक मंत्री- रोशन लिंडा व आयुष उरांव, सफाई मंत्री- अल्बर्ट मुंडू, सूरज स्वांसी, शिवम स्वासी, अनुशासन मंत्री- प्रफुल्ल तिर्की, आरिफ अंसारी को चुना गया। 

ततपश्चात विद्यालय झंडे के समक्ष इनका शपथ ग्रहण कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन पैट्रिक समद ने किया। मंच संचालन कुलदीप तिर्की ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय अनुग्रह कुजूर, रूबल बारला, सानिएल गाड़ी, फादर मनोज कुल्लू, हेंरिका सोरेंग, श्वेता, अमित, बिनीता, उर्मिला का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन