Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सभी होटलों की करें जांच, ठहरने वालों का लें ब्योरा : एसडीपीओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सभी होटलों की करें जांच, ठहरने वालों का लें ब्योरा : एसडीपीओ
विज्ञापन
  • पुलिस अधिकारियों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की अपराध की समीक्षा बैठक  

टीम एबीएन, लोहरदगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें जिले के सभी होटलों की जांच करते हुए वहां ठहरने वालों का ब्योरा लेते हुए होटल संचालकों को होटल में ठहरने वालों का पूरा ब्योरा लेने का निर्देश दिया है। 

मौके पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए सभी 26 जोन के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहते हुए गस्ती और वाहन जांच अभियान बढ़ा दें, साथ ही साथ मुहर्रम जुलूस निकालने वाले मार्ग की समीक्षा भी करें। 

उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति स्थानिय लोगों को जागरूक करने की बात कही,साथ ही अवैध खनन, अवैध बालू उठाव- परिवहन व अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है। बैठक में थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम निर्देश दिए गए। 

इसके साथ ही जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई तेज करें। 

क्राइम मीटिंग में उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें व लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट नोटिसों का तामिला आदि की भी समीक्षा की। एसडीपीओ ने अवैध माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाने, रात्रि गश्ती तेज करने, थाना कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। घंटों चली इस मीटिंग में आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कारवाई पर चर्चा हुई। 

आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक कारवाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गयी। मौके पर पुलिस निरीक्षकों एवं थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए। बैठक में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 105,714