Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एसपी के हाथों सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एसपी के हाथों सम्मानित
विज्ञापन
  • लोहरदगा एसपी ने नक्सलियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के वांछित नक्सलियों का भ्रमणशील होने की सूचना पर अभियान एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें 5 वांछित नक्सलियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

उक्त नक्सलियों के पास से हथियारों का जखीरा भी पुलिस को हाथ लगी है। इधर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेन्हा थाना  प्रभारी अभिनव कुमार, पेशरार थानेदार मोहम्मद अख्तर अली बगड़ू थानेदार पंकज कुमार शर्मा एंव सेरेंगदाग थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सहित सैट के जवानों को एसपी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इधर, गुरुवार को चलाये गये नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भाकपा माओवादी संगठन का वांछित नक्सली सुनील खेरवार उर्फ राजू कुमार खेरवार, मुन्ना लोहरा, जीवन लोहरा, सुखलाल नगेसिया और समत नगेसिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,759