Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : आज डोरंडा के एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : आज डोरंडा के एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। फ्लाइओवर निर्माण के दौरान डोरंडा कब्रिस्तान के पास गुरुवार को 18 इंच का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण डोरंडा व आसपास के करीब एक लाख लोगों को पानी नहीं मिला। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। 

इंजीनियरों के अनुसार, मरम्मत का कार्य शुक्रवार की देर रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार को डोरंडा, रिसालदार नगर, कुसई, निवारणपुर, अनंतपुर, छप्पन सेट, नेपाल हाउस, हाथी खाना व बेलदार मोहल्ला समेत अन्य इलाकों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पायेगी। इंजीनियरों ने शनिवार से पेयजल आपूर्ति सामान्य होने की संभावना जतायी है।

विज्ञापन