Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
विज्ञापन
  • रांची में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है मामला

टीम एबीएन, रांची। अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बड़े जमीन कारोबारी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने आवास से कहीं जा रहे थे पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया। बाइक सवार को चार गोली मारी जिनको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास संजय नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने जिन्हे गोली मारी है वे रांची के बड़े जमीन कारोबारी रहे कमल भूषण के काफी करीबी माने जाते हैं।

आपको बता दें कि कमल भूषण की हत्या भी पिछले साल इसी इलाके में कर दी गई थी। संजय कमल भूषण के काफी करीबी माने जाते हैं। उनके व्यवसाय से लेकर के पैसे के लेनदेन तक की जानकारी संजय को ही रहती थी। 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार संजय काली मंदिर स्थित अपने आवाज से निकलकर कहीं जा रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। संजय को 4 गोलियां मारी गई है। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी और गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,980