Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : वज्रपात से दो लोगों की मौत

रांची : वज्रपात से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

खेत से काम कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

टीम एबीएन, रांची। रांची के बेड़ो प्रखंड में ईंटा चिलदिरी गांव में मंगलवार शाम तेज बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से किसान शनि उरांव की मौत हो गयी। शनि उरांव अपने मिर्च के खेत से काम करने के बाद अपने दो बैलों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने बारिश से बचने के लिए स्टील की स्टिक वाली छतरी ली हुई थी। तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गये। वज्रपात होने से छतरी में आग लग गयी जबकि शनि उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इटकी प्रखंड के दो स्थानों पर वज्रपात होने से एक महिला और एक गाय की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार चचगुरा गांव में देर शाम सुमि उरांव (45) खेत मे काम कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बारिश और वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में महिला आ गयी और उसकी मौत हो गयी। वहीं, मलार में खूंटे में बंधी जेना जेवियर टोप्पो की दुधारू गाय वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,435