Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारतीय संस्कृति का संवाहक भगवा ध्वज : बिट्टू जी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय संस्कृति का संवाहक भगवा ध्वज : बिट्टू जी
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा इकाई ने आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा सह गुरु पूजन उत्सव मनाया। जहां सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू जी तथा नगर संघचालक पुष्कर महतो ने गुरु भगवा ध्वज का पूजन कर की। 

उसके बाद समस्त उपस्थित स्वयंसेवकों ने एक-एक कर गुरु पूजन किया। पूजन के पश्चात प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। बिट्टू जी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे 1928 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु अपना आदर्श माना। उन्होंने बताया कि अनंत काल से इसी भगवा ध्वज के नीचे हमारा सारा इतिहास बीता है। भगवा ध्वज अर्थात् भगवान का ध्वज। 

भगवा ध्वज, शौर्य, त्याग, बलिदान, ज्ञान, समर्पण तथा संस्कृति का द्योतक है। कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक मनोज दास, जिला कार्यवाह सचिन जी, विभाग कार्यवाह किनेश्वर महतो, विभाग संपर्क प्रमुख सुधीर जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख अजय जी नगर कार्यवाह तुलसी जी लोकसभा सांसद सुदर्शन जी, ओम सिंह जी समेत सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,084