Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : नकली कीटनाशक फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : नकली कीटनाशक फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
  • नकली कीटनाशक दवाईयां बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश, कंपनी का मालिक धराया

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले में पुलिस ने नकली कीटनाशक बनाने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया। इस मामले में फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रांची से 60 किमी दूर भदानीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास स्थित आवास से तकरीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक बरामद की है।

पतरातू अनुमंडल पुलिस अफ्सर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नकली कीटनाशक की फैक्टरी चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की एक कंपनी ने रामगढ़ की नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी के खिलाफ उनके ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर नकली कीटनाशक बनाकर बेचने की शिकायत दर्ज करायी थी। नकली कीटनाशक के बाजार में आने से उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

शिकायत के बाद पुलिस ने लपंगा गांव में आरोपी के आवास पर रेड मारकर वहां से करीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक दवाई जब्त की। पुलिस ने फैक्टरी से कुल 6,475 नकली कीटनाशक के पैकेट, और 4,800 रैपर के साथ खाली पैकेट, सीलिंग मशीन और 18 तिलो नकली पाउडर बरामद किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,977