Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : बम-बम भोले के जयकारे से गूंजा बाबा बैद्यनाथ मंदिर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : बम-बम भोले के जयकारे से गूंजा बाबा बैद्यनाथ मंदिर
विज्ञापन
  • सावन के पहले दिन शिवालयों पर दिखी भक्तों की भीड़

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। आज यानी मंगलवार (4 जुलाई) से श्रावण का पतित-पावन महीना शुरू हो रहा है। यह महीने शिवजी की आराधना के लिए होता है। देररात से ही शिवलयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हो सकें इसके लिए अधिकतर मंदिरों के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिये गये। 

सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम की धरती भगवामय हो चुकी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंच रहे हैं और यहां से जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालु 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए दो दिनों में देवघर पहुंचेंगे और वहां बैधनाथ बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। 

कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुल्तानगंज नमामि गंगे घाट श्रद्धालुओं से खचाखच है। श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाया रहे हैं। देवघर में आज से ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुरुआत हो गया है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन के पहले दिन कांवरियों की भारी भीड़ देखी गयी। 

कांवरिया सुबह से ही आस्था का जल लेकर कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। देवघर कामना लिंग है, ऐसे में सावन के पहले दिन से ही कांवरियों की भारी भीड़ देखी गयी। कहते हैं कि सावन माह में उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर जो कांवरिया पैदल यात्रा कर बाबा पर जल अर्पण करते हैं, उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,033