Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजभवन कर रहा केंद्र के इशारे पर काम : मिथिलेश ठाकुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजभवन कर रहा केंद्र के इशारे पर काम : मिथिलेश ठाकुर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बेबी देवी के आज राजभवन के दरबार हॉल में मंत्री पद की शपथ के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गयी, जिससे नाराज होकर जेएमएम के नेता और मंत्री वापस लौट गये।

दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री रहे स्व जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर झामुमो के वरिष्ठ नेता के साथ राजभवन के गेट पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी। इस बात से नाराज होकर वे लौट गये।

ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के इशारे पर राजभवन काम कर रहा है। यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। मंत्रियों को नहीं जाने देना, पूरी तरह से तानाशाही है। 

वहीं, इसके अलावा युवा कार्य एवं खेल मंत्री हाफिज उल हसन को भी राजभवन जाने से मना कर दिया गया था, लेकिन बाद में बहुत जबरदस्ती करने पर उन्हें जाने की अनुमति दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,512