Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हरिहरगंज : अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का छापा, एक धराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हरिहरगंज : अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का छापा, एक धराया
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज। पलामू जिले अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिरोजी गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने के कारोबार का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस ने पिरोजी गांव स्थित एक ईंट करकट के मकान में छापामारी कर 70 कार्टून में अवैध देसी शराब, नौ गैलन में 360 लीटर स्प्रिट, बॉटलिंग पंचिंग मशीन, प्लास्टिक का खाली बोतल, ढक्कन, 50 सीट स्टीकर, शराब पैक करने वाला 300 गता समेत एक बाइक को बरामद किया है। 

साथ ही मौके से शहर के वैद्य बिगहा निवासी रमन पासवान का पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जायेगी। छापामारी दल में एएसआई संजय कुमार सिंह, आरक्षी चालक रामचंद्र राम, प्रशांत कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,785