टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब रांची सीटी द्वारा अरविंदो आश्रम, डोरंडा, रांची में वन डिस्ट्रिक्ट वन ऐक्टिविटी के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर लायंस सदस्यों के साथ अरविंदो आश्रम के लोग उपस्थित थे।
मौके पर प्रियंका त्रिवेदी, पूर्वी अग्रवाल, अनामिका सिंह, सुषमा त्रिवेदी, गीता ओझा, रिंकू बनर्जी, रेणु ठाकुर, डॉ एस एन त्रिवेदी, बिपिन सिंह, सौरभ राय, राहुल, सत्येन्द्र कुमार, सुबीर, राणा, गिरी, अनिता, सुमोना और अन्य लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।