Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : गूगल मैप ने तीन दोस्तों को भटकाया, उसरी नदी की तेज धार में बहे, दो लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : गूगल मैप ने तीन दोस्तों को भटकाया, उसरी नदी की तेज धार में बहे, दो लापता
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। उसरी नदी की तेज बहाव में तीन युवक बह गये। तीन में से एक युवक तैर कर बाहर निकल आया लेकिन दो युवक लापता हैं। यह घटना गिरिडीह शहर के बरगंडा के पुराने पुल (निर्माणाधीन) के समीप की है। घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न है।

बताया जाता है कि रविवार की रात को हजारीबाग के तीन युवक आनंद चौरसिया, मनीष मेहता व शंकर कुमार मेहता बेंगाबाद से वापस अपने घर की और लौट रहे थे। तीनों बाइक पर सवार थे और गूगल मैप का सहारा लेकर चल रहे थे। गिरिडीह कॉलेज के बाद मैप ने दो रास्ता दिखाया तो ये लोग पुराने पुल की तरफ आ गये, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।

यहां आते ही तीनों को रास्ता नहीं दिखा
ऐसे में सबसे पहले शंकर बाइक से उतर कर नदी की धार को नापने की कोशिश करने लगा और इसी क्रम में वह बह गया। शंकर को बहता देख उसके दोनों साथी आनंद और मनीष भी नदी में उतर गये। दोनों शंकर को खोजने लगे लेकिन तेज धार ने इन दोनों को भी बहाना शुरू कर दिया। 

शंकर तो तैर कर बाहर निकल गया लेकिन मनीष तथा आनंद का कुछ भी पता नहीं चल सका। शंकर के मुताबिक जब वह पानी में गुम हो गया तो मनीष तथा आनंद ने एक बार खोज लिया। तीनों एक स्थान पर मिले भी लेकिन धार ने फिर से दोनों को बहा दिया। उसने अपने दोनों दोस्तों को काफी खोजा पर पता नहीं चला। वह तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा।

विज्ञापन