Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजधानी रांची में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश नाकाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी रांची में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश नाकाम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अरगोड़ा इलाके में मारपीट के एक मामले को मजहबी रंग देने की पूरी कोशिश की गई। हालांकि रांची पुलिस की सतर्कता की वजह से असामाजिक तत्वों का यह मंसूबा कामयाब नहीं हो पाया। मारपीट की घटना शनिवार देर रात की है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अरगोड़ा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू बाजार में शनिवार की रात आशीष स्टूडियो के संचालक की पार्क की गयी बाइक से एक स्कूटर सवार टकरा गया। 

टक्कर के बाद स्टूडियो के संचालक आशीष ने स्कूटी सवार युवक को बाइक की मरम्मत कराने या फिर हर्जाना देने को कहा। जिसके बाद बाइक सवार युवक ने कहा कि वह अपने घर से पैसे लेकर आ रहा है। लेकिन थोड़े ही देर बाद वह युवक 15 लोगों को अपने साथ लेकर आ गया और आशीष के साथ मारपीट करने लगा।

आशीष के साथ मारपीट होता देख हरमू बाजार समिति के अध्यक्ष बलराम ओझा समेत कुछ लोग जाकर लड़ाई झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गयी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही उपद्रवी वहां से फरार हो गये।

विज्ञापन