टीम एबीएन, रांची। स्कूल एरा एजुकेशनल मैगजीन द्वारा आयोजित पर्यावरण माह के अंतर्गत मनाये जा रहे शहर के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के क्रम में आज दिनांक 1- 07-2023 को डीएवी गांधीनगर स्कूल में 1309 सीनियर एवं जूनियर के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य, स्कूल एरा के प्रधान संपादक एनके मुरलीधर, मैगजीन के ब्यूरो चीफ शीतल कुमारी एवं स्कूल के सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा ने बच्चों को पर्यावरण के संबंध में सारी जानकारी दी।