Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगा, गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगा, गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के अंतर्गत ईसील की राजमहल परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगी करने के आरोप में ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के हहाजोर गांव के मिथुन लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मामले को लेकर थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध खदहारा माल गांव के मणिकांत प्रसाद चौधरी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि राजमहल परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त मिथुन लोहार ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लिया था। 

पैसा लेने के बाद नौकरी भी नहीं दिलाई और पैसा भी वापस नहीं किया गया। नौकरी और पैसा वापस ना होने की स्थिति में वादी मणिकांत प्रसाद चौधरी ने 10 फरवरी 2023 को थाना में आवेदन देकर अपनी आपबीती बताते हुए आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। 

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन