Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : तलाशी अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : तलाशी अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
  • पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये विस्फोटक मिला

टीम एबीएन, चाईबासा/ रंची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में तुम्बाहाका-पटातारोब गांव में एक सड़क पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये दो विस्फोटक बरामद कर सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक बड़ी दुर्घटना टाल दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों ने विस्फोटक रखे हैं, इसके आधार पर जब क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो वहां विस्फोटक मिले। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,066