एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिला के मयूराक्षी नदी में स्नान करने के क्रम में दो युवक पानी में डूब गये। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। लेकिन दूसरे लड़के का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दुमका में डूबने से युवक की मौत हो गयी।
मयूराक्षी नदी में डूबे दोनों युवक नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा इलाके के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक गांव की है। दोनों युवकों में मो अफजल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मो सोनू की तलाश पुलिस कर रही है।
कैसे हुआ हादसा
नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा इलाके से तीन दोस्त नहाने के लिए मयूराक्षी नदी (बास्कीचक गांव) गये हुए थे। उनमें एक युवक मो अशरफ ने कहा कि थोड़ी देर बाद स्नान करूंगा जबकि मो अफजल और मो सोनू गहरे पानी में उतर गये।
उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था जिस वजह से वो धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और दोनों नदी में डूब गये। इस हादसे के बाद उनके साथी मो अशरफ ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी खोजबीन में जुट गये।