एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में 30 जून को झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का उद्घाटन होगा। महाविद्यालय के निदेशक श्याम लाल ने बताया कि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा नये सत्र से कोर्स संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय झारखंड सरकार द्वारा स्थापित खुला विश्वविद्यालय है। वर्तमान में 27 तरह के पाठ्यक्रम इस ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित की जा रही है। मौके पर जेएसओयू के वाइस चांसलर डॉ त्रिवेणी नाथ साहू, सांसद गीता कोड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी आदि शामिल होंगे।