Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लीकेज के कारण बोकारो स्टील प्लांट में लगी आग, बड़ा नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लीकेज के कारण बोकारो स्टील प्लांट में लगी आग, बड़ा नुकसान
विज्ञापन

टीम एबीएन, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की स्टील पिघलने की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने कहा कि एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) 2 के कस्टर 2 के टुंडिश 3 में धातु के लिकेज की सूचना मिली, जिसके कारण आग लगी। फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गयी है, किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जायेगी। घटना रात के 11 बजे गर्म धातु के लिकेज की वजह से घटी। सेल अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय यूनिट में कोई भी कार्मचारी मौजूद नहीं था। 

दस हजार एकड़ से अधिक में फैले पूरे प्लांट में लगभग 1,000 कर्मचारी तैनात हैं। आग लगने से एसएमएस-2 की टुंडिश कार और कैस्टर 2 के बड़े हिस्से जलकर खाक हो गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,916