Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : बाइक सवार दो युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : बाइक सवार दो युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन

गुस्साये ग्रामीणों ने एक घंटे तक लगाया जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मधुपुर/देवघर। झारखंड के देवघर स्थित जगदीशपुर आनंदलाय पब्लिक स्कूल के पास धनबाद-भिरखीबाद मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया। बुढ़ई थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जिसमें कांसजोर के 19 वर्षीय मोईद अंसारी और उसके दोस्त 18 साल के शफाकत अंसारी की जान चली गयी।

बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक
मोईद अपनी बहन के घर बकरीद पर्व पर कल्हाजोर जा रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना से गुस्साये लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोईद दोपहर में घर से निकला था। उसने शफाकत को साथ लिया और अपनी नानी के घर झिलुवा गया। वहां से दोनों बहन के घर चल दिये।

धमनी की ओर से आ रहे पत्थर लदे हाइवा ने दोनों को चपेट में ले लिया। कुछ दूर तक उनकी बाइक हाइवा के साथ घिसटती चली गयी। मौके पर ही उनकी जान निकल गयी।

मौके से चालक फरार
इस बीच हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिली तो रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे। बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

सड़क जाम करनेवाले ग्रामीणों को समझाया। सीओ परमेश्वर कुशवाहा आये। परिवार को सरकारी सहायता व दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। तब लोग शांत हुए। बाइक शफाकत चला रहा था, मोईद पीछे बैठा था। इस घटना से गांव में मातम है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,916