टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा मस्जिद में बृहस्पतिवार की सुबह बकरीद की नमाज हाफिज जसमुदीन अंसारी की अगुवाई में अदा की गयी। साथ ही देश तथा समाज के लिए अमन चैन की दुआ की गयी।
कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। इसे लेकर इस्लाम धर्मावलंबियों में उत्साह दिखाई दिया।