टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांटा टोली बस स्टैंड में अचानक 3 बसों में आग लग गयी। जिससे पूरे कांटा टोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गयी। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन आग बुझाने का प्रयास जारी है।
बताते चलें कि रांची के कांटा टोली बस स्टैंड में यह सभी बसें खड़ी थीं। अचानक एक बस से धुआं उठता देख लोग बस की तरफ भागे। अचानक बस से आग की लपटें तेज हो गयी और देखते-देखते बगल में खड़ी दो और बसों में आग लग गयी।
कांटा टोली बस स्टैंड में मौजूद लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। हालांकि तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है।