Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हटिया झारसुगुड़ा मेमू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

हटिया झारसुगुड़ा मेमू में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

सफर कर रहे युवक की सूझबूझ से टला हादसा

टीम एबीएन, रांची। हटिया से झारसुगुड़ा चलने वाली मेमू संख्या 18175 के एक बोगी के बर्थ में बुधवार की रात आग लग गयी, जिसके कारण वह बर्थ पूरी तरह से जल गया। हालांकि, यह आग और फैलती इससे पहले ही गरपोष स्टेशन पर ट्रेन पहुंच गयी तथा स्टेशन मास्टर व रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। 

इसके बाद ट्रेन को आगे झारसुगुड़ा के लिए रवाना किया गया। सूचना के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले सागरा स्टेशन व गरपोष स्टेशन के बीच चलती हटिया-झारसुगुड़ा मेमू के इंजन से छठी बोगी में आग लग गयी थी। 

आग उक्त बोगी के एक बर्थ में लगी थी। उस समय सौभाग्यवश बोगी में कोई भी पैसेंजर नहीं था। आग लगने के कारण बोगी से धुआं उठने लगा। जिस बोगी में आग लगी थी, उससे दो बोगी पीछे गरपोष का एक युवक संस्कार मिश्र सफर कर रहा था। 

वह राउरकेला शहर के पानपोष स्टेशन से उक्त ट्रेन को पकड़ कर अपने घर गरपोष आ रहा था। सागरा स्टेशन पार होने के बाद उसने ट्रेन के बोगी से आग व धुआं निकलता देखा। रात 12.55 बजे जैसे ही ट्रेन गरपोष स्टेशन पर पहुंची, उसने ट्रेन से उतरकर तुरंत ट्रेन के गार्ड को इसकी जानकारी दी। 

गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर आग नियंत्रण समान के साथ घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद गार्ड, स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर तुरंत आग पर काबू पाया था। फिर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया। 

संस्कार के सुझबूझ से बड़ा हादसा टलने पर लोगों स्टेशन मास्टर, गार्ड व अन्यों ने उसका शुक्रिया अदा करने के साथ सराहना की। किसी यात्री द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जलती बट फेंकने से सीट में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जांच होने पर आग लगने का कारणों का खुलासा हो पायेगा। बोगी में पैसेंजर भी नही थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,422