Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बकरीद : रांची की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बकरीद : रांची की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बकरीद पर सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है। बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में मेन रोड और डोरंडा इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। एसएसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी शांति से त्योहार मनायें। उपद्रव फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

राजधानी में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिले में 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें दो कंपनी सीआरपीएफ के (महिला व पुरुष) जवान, दो कंपनी रैप, इको, आइआरबी, जैप, आंसू गैस, बम निरोधक दस्ता व वाटर कैनन आदि शामिल हैं। 

सीआरपीएफ को अति संवेदनशील इलाके में तैनात किया गया है। वहीं, 1200 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा- 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,099