Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अडानी पावर प्लांट से बिजली की सप्लाई शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अडानी पावर प्लांट से बिजली की सप्लाई शुरू
विज्ञापन
  • झारखंड के अडानी पावर प्लांट की दूसरी यूनिट भी हुई ऑपरेशनल, जगमगा रहा बांग्लादेश

एबीएन न्यूज नेटवर्क गोड्डा/रंची। गोड्डा में 1600 मेगावाट की क्षमता वाले अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) के प्लांट की दूसरी यूनिट 26 जून से पूरी तरह ऑपरेशनल हो गयी है। प्लांट की पहली यूनिट से अप्रैल 2023 से ही 748 मेगावाट बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गयी थी।

भारत के इस पहले अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट में बनायी जा रही पूरी बिजली कॉमर्शियल आधार पर सीधे बांग्लादेश को निर्यात की जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के जरिए अब प्रतिदिन 1496 मेगावाट की शुद्ध क्षमता के साथ बिजली मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश को बिजली सप्लाई के लिए अडाणी की कंपनी एपीजेल का बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ 25 साल का करार है। यह पावर प्लांट 16 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह देश का अपनी तरह का पहला पावर प्रोजेक्ट है। यहां सीधे ट्रेन से कोयले की सप्लाई होती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,481