Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मानकों को पूरा नहीं करने वाले डीजे संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानकों को पूरा नहीं करने वाले डीजे संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त
विज्ञापन
  • कोडरमा : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न  
  • डीजे गाडी से हुई दुघर्टना से सख्त हुआ प्रशासन, दिये कई निर्देश 
  • बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगेगा 

टीम एबीएन, कोडरमा। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम उन्होने  पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। 

तत्पश्चात जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मई माह में हुए सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें बाइक दुर्घटना बिना हेलमेट और तीन लोडिंग के कारण मुख्य रुप से बताया गया। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुमार्ना लगाएं साथ ही तीन लोडिंग कर दुपहिया वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करें। 

नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत सुधा स्वीट्स और ध्वजाधारी धाम के पास आॅटो स्टैंड स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। प्रस्तावित आटो स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की बात कही। उपायुक्त ने हिट एंड रन मामले को निष्पादन करने की बात कही। साथ ही थाना स्तर पर और स्कूल स्तर पर नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। 

इसके अतिरिक्त लोहासिकर नदी के पास वाले तीखा मोड़ प रबर स्टीप के साथ साथ साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया ताकि दुर्घटना की संभावनाओं को रोका जा सके। एनएच से जुड़े जितने भी गांव हैं, उन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि निजी विद्यालय स्तर पर संचालित बसों के चालक और कंडक्टर का पूरी रिपोर्ट के साथ सत्यापन करने का निर्देश दिया। 

आये दिन डीजे से हो रही दुघर्टना से जिला प्रशासन सख्त 

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि डीजे गाड़ियों से आये दिन दुघर्टनाएं हो रही है, डीजे संचालक अपने वाहन में रॉड के माध्यम से अतिरिक्त स्थान तक निकाल देते हैं, जिससे दुघर्टनाएं होनी की ज्यादा संभावना होती है और दुघर्टनाएं भी हो रही है। 

साथ ही डीजे काफी आवाज में बजाते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण होती है। उपायुक्त ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जिले में जितने भी डीजे संचालक हैं, वे अनुमंडल कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे और अपने अपने दुकानों में सर्टिफिकेट लगायेंगे। उन्होंने कहा कि मानकों को पूरा नहीं करने वाले डीजे संचालकों व दुकानों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

बैठक में थी उपस्थिति 

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी  संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी भगीरथ प्रसाद, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग, विधायक प्रतिनिधि बरही व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,105