रांची। झारखंड में कनकनी ठंड बढ़ने लगी है। शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इन दिनों धान की कटाई शुरू हो गई है। किसान सुबह से शाम तक अपने खेत खलिहानों में नजर आते हैं। धान की कटाई होने के कारण जमीन में नमी आई है। जिसके कारण सर्द हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। राज्य में अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं 27 से 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान बिल्कुल साफ रहेगे। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 1 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। वहीं 2 दिसंबर को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
26 से 30 नवंबर तक मौसम में नहीं होगा बदलाव : झारखंड के मौसम में 26 से 30 नवंबर तक कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के वक्त में कोहरा भी देखने को मिलेगा। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है। सबसे उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई।